Public App Logo
🚨#Big_Breaking गोपालगंज में मस्जिद के इमाम की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में इमाम की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मस्जिद में इमाम का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए एहतियातन कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों और हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - Hasanpura News