Public App Logo
Profile Picture

Wasim Alam

@wasimalam456
110622Followers
55Following
हसनपुरा नगर पंचायत के थाना के पीछे लगा जलजमाव के बारे में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद ने कहा कि हम तत्पर है बनाने को....लेकिन
हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 थाना के पीछे वाला मोहल्ला में जलजमाव होने के कारण घर से निकलना हुआ मुश्किल,बच्चों में फैल सकता है संक्रमण
हसनपुरा एमएच नगर थाना के सामने आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है,इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दो,तीन व चार पहिया का वाहन जांच अभियान चलाया गया है
हथुआ महावीरी मेले में चाकूबाजी, 20 वर्षीय युवक की मौत

गोपालगंज के हथुआ महावीरी मेले में चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में रुपंचक गांव निवासी बसंत यादव के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र हिमांशु यादव की मौत हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
राजकीय मध्य बिद्यालय कन्हौली का ताला तोड़कर पंखे कि चोरी
प्रतिष्ठित जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 से नवाजे जाएंगे हसनपुरा के लाल

हसनपुरा (सिवान)। प्रख्यात शिया धर्मगुरु, अंतरराष्ट्रीय विद्वान और समाजसेवी हसनपुरा के लाल डॉ0  मौलाना कल्बे रुशैद रिजवी को 14वें प्रतिष्ठित जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हसनपुरा प्रखंड के मंद्ररापाली गाँव निवासी समाजसेवी शब्बू इमाम ने बताया कि डॉ0 रिजवी का जन्म 08 फरवरी 1976 को सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के मंद्ररापाली गाँव में हुआ। उनकी इस्लामिक शिक्षा महज छः साल की उम्र से ही शुरू हो गई। डॉ0 मौलाना रिजवी सोशल रिफॉर्मर ऑफ इंडिया के नाम से भी जाने जाते है। आगामी 25 अक्टूबर 2026 को डॉ0 अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर भारत मंच ट्रस्ट एवम् नाड़ी वैध कायाकल्प द्वारा आयोजित 14वें जेम्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैड समेत अन्य देशों से आये अंतरराष्ट्रीय विद्वान शामिल होंगे। डॉ0 मौलाना कल्बे रूशैद रिजवी की इस सफलता पर मंद्रापाली समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है।  डॉ0 रिजवी की इस तारीखी मुकाम पर राजद नेत्री सह सिवान लोस प्रत्याशी हेना शहाब, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ0 अजय सिंह, राजद नेता हामिद रजा खान उर्फ डब्लू खान, स्थानीय मुखिया सह जदयू नेता अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम, स्थानीय सरपंच वजीर हसन, हसनपुरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद उर्फ कक्कू बाबू, पचरुखी प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद, राकेश सिंह, दरौंदा प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, अभय शंकर, बच्चा यादव, हरेकृष्ण प्रसाद, लड्डन खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
Free,Free Free दुबई के लिए रौशनी टूर लेकर आया है फ्री बिजा,जिसका 27 सितम्बर को होगा क्लाइंट इंटरव्यू
हसनपुरा ब्लॉक के समीप फूड कॉर्नर रेस्टोरेंट का भव्य रूप से हुआ उद्घाटन,अब हसनपुरा वासियों को लजीज व्यंजन खाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा सिवान
तीन एएसआई बने अवर निरीक्षक,थाना परिसर में स्टार लगाकर किया सम्मानित
आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार व एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
पदोन्नति के बाद बढ़ी जिम्मेदारी, अधिकारियों ने निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वहन की दी शुभकामना
वीरेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह व नागेन्द्र कुमार के SI बनने पर एमएच नगर थाना परिवार में खुशी का माहौल
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रदेश महासचिव सह पूर्व आईएएस मनीष वर्मा का मंद्रापाली गांव में मुखिया अनिल राम उर्फ सोहन राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूलमाला व सॉल से किया सम्मानित
हसनपुरा के पकड़ी स्थित पोखरे में एक मजदूर का डूबने से मौत,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,क्षेत्र में पसरा मातमी सन्नाटा
हसनपुरा के सेमरी गांव में लगा निःशुल्क जांच शिविर,सैकड़ों मरीजों का इलाज कर दिया फ्री दवा व उचित चिकित्सीय परामर्श,लेडी डॉक्टर के द्वारा हुई जांच
नगर पंचायत हसनपुरा के बस स्टैंड के समीप बहुत जल्द सुलभ शौचालय व यात्री प्रतीक्षालय का होगा निर्माण,आम नागरिकों व राहगीरो को मिलेगी सुविधा,जलजमाव से मिलेगी छुटकारा
महाराजगंज के मौनियाबाबा के मेला में समाजसेवी नितेश द्विवेदी ने मेला में पहुंचे गणमान्य लोगों को किया सम्मानित
हसनपुरा राजनपुरा की प्रेमिका ने वीडियो जारी कर कहा कि हम अपनी मर्जी से भागी हु इसमें किसी का दोष नहीं,देखिये पूरी वीडियो
हसनपुरा दरौली न बन जाये इसी उद्देश्य से हसनपुरा के स्वर्ण व्यवसायियों संग थानाध्यक्ष राजीव पटेल ने किया बैठक,दिया कई दिशानिर्देश
बंगाल के मिठाई का स्वाद अब हसनपुरा मे, बंगाल स्वीट्स का हुआ भव्य शुभारम्भ, सिवान से सस्ती दर पे मिलेगी मिठाई
हल्की बारिश मे हसनपुरा बाजार हुआ जलमग्न, जर्जर सड़क व जलजमाव की स्थिति से परेशान आम नागरिक व राहगिर
पकड़ी मे RCM के सेमिनार मे उमड़ी भीड़, पटना से पहुँचे rcm के स्टार वर्ल्ड व ट्रेनर तनुष्का, RCM के हर एक प्रोडक्ट स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है, देखे पूरी ख़बर
हसनपुरा नगर पंचायत के पुर्व मुखिया बदरे आलम के द्वारा महाविरी अखाड़ा मे आये हुए लोगों के बिच पानी का वितरण कर किया मिसाल कायम
हसनपुरा मे पहली बार आया लीबीया के लिए बम्पर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन, विदेश मे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, साथ ही 18 सितंबर को होगा अबुधाबी के लिए क्लाइंट इंटरव्यू
हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र स्थित उसरी के महावीरी मेला जुलुस शांतिपूर्ण माहौल मे हुआ सम्पन्न
हड्डियों का जबरदस्त इलाज के लिए पहुचे सिवान के पालनगर स्थित आरोही क्लिनिक मे,नाड़ी देखकर किया जाता है इलाज,05 दिन हड्डी का सफल इलाज
🚨 सीवान में ज्वेलर्स दुकान में घुसकर दुकानदार को मारी गोली

सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी पर मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के ठीक सामने स्थित नीरज ज्वेलर्स में घुसकर चार अपराधियों ने दुकानदार दिलीप वर्मा को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया और दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे।

👉 घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।
हसनपुरा के बुढ़िया काली माई के पास दुगोला का प्रोग्राम