*वीबी-जी रामजी योजना से जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति*
वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत भगवानपुर एवं महुवारी तथा जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत कोटागहना में SCT निर्माण कार्य कराया गया।
SCT निर्माण से वर्षाजल के बहाव को नियंत्रित करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा भूजल पुनर्भरण में मदद मिलेगी। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
#बलरामपुर
#ViksitBharat
#jalsarkshan
#vbgramg
#waterconservation
54 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 14, 2026