कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आई मासूम, पैर पर चढ़ा पहिया
इंदौर। एबी रोड बायपास स्थित पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बालिका घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कचरा वाहन का पहिया बालिका के पैर पर चढ़ गया।
हादसे के बाद परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी देखी गई। रहवासियों का आरोप है कि कचरा संग्रहण वाहनों का संचालन कई स्थानों पर बिना हेल्पर के किया जा रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
रहवासियों ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कचरा वाहनों की गति और संचालन व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने तथा वाहनों के साथ पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
#IndoreNews #RoadAccident #MunicipalCorporation #GarbageVehicle #IndoreCity
Indore, Indore | Oct 6, 2026