लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के बीच अब रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से भी एक बड़ा मामला सामने आया है।
B.Sc. एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले WhatsApp पर वायरल होने की खबर है। शुरुआती जांच में वायरल पेपर और मुख्य परीक्षा के पेपर में काफी समानता बताई जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने FIR दर्ज कराने और संबंधित परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की बात कही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि प्रश्नपत्र सबसे पहले कहां से लीक हुआ और इसे किसने वायरल किया।