मुंगेर में अब अपनों के आने तक सुरक्षित रहेगा पार्थिव शरीर, Mortuary Freezer Box की सुविधा शुरू
मुंगेर में दूर-दराज और दूसरे शहरों, राज्यों या विदेशों में रहने वाले परिजनों के लिए राहत भरी पहल शुरू की गई है। मुंगेर सेवा मंच ने Mortuary Freezer Box की सुविधा शुरू की है, जिससे किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके पार्थिव शरीर को परिजनों के पहुंचने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। नगर निगम ने इसके लिए प्राइवेट बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा के बगल में स्थल उपलब्ध कराया है। फिलहाल यह सुविधा मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए पूर्व बुकिंग के आधार पर उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मेयर कुमकुम देवी सहित मुंगेर सेवा मंच के सदस्य मौजूद रहे।
#MungerNews #Munger #MungerSevaManch #MortuaryFreezerBox #HumanService #SocialService #MungerMunicipalCorporation #BiharNews #Bihar #BreakingNews #NewsUpdate #PublicService #Humanity #MungerBreakingNews #पब्लिक न्यूज़ पब्लिक न्यूज़ मुंगेर
Munger, Munger | Aug 31, 2026