मुंगेर मुख्य बाजार में ठेलों की तेज माइकिंग से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मुंगेर प्रशासन से नम्र निवेदन है कि मुख्य बाजार में स्थायी रूप से ठेला लगाकर तेज आवाज में माइकिंग कर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। पिछले करीब एक वर्ष से स्थानीय निवासी ध्वनि प्रदूषण से बेहद परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लोग न तो शांति से बातचीत कर पा रहे हैं और न ही आराम कर पा रहे हैं।
स्थायी निवासी नियमित रूप से टैक्स और अन्य दायित्वों का पालन करते हैं, ऐसे में उन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने का अधिकार भी मिलना चाहिए। माइकिंग के साथ सड़क जाम की समस्या भी बढ़ रही है।
प्रशासन से आग्रह है कि ध्वनि प्रदूषण और अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई कर मुख्य बाजार के लोगों को राहत दिलाई जाए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय निवासी भी अपने स्तर पर इसका विरोध करने को मजबूर होंगे।
#MungerNews #NewsUpdate #MungerSevaManch #MungerMunicipalCorporation #kotvalithana #MungerDistrict #munger पब्लिक न्यूज़ मुंगेर Prabhat Ranjan Citynews Munger @topfans
Munger, Munger | Aug 31, 2026