🚨कर्णप्रयाग प्रकरण: दोनों मुकदमों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, पुलिस आचरण की जांच करेंगे डीआईजी
कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद और मारपीट मामले में पुलिस मुख्यालय ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मामले से जुड़े दोनों मुकदमों की विवेचना अब जनपद हरिद्वार को सौंप दी गई है।
इसके साथ ही सिख श्रद्धालुओं द्वारा स्थानीय पुलिस के व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह चौहान को सौंपी गई है, जिन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान रखते हुए कानून के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Karnaprayag #HemkundSahibYatra #UttarakhandPolice #Haridwar #Chamoli #BreakingNews #Uttarakhand #Wegarhwali