शहडोल में खाकी पर सवाल अमलाई के बटुरा में सरेआम चल रहा जुआ फड़, वीडियो वायरल
अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बटुरा में अवैध कोयला खदान के बाद सरेआम चल रहे जुआ फड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो सामने आने के बाद अमलाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में बटुरा ग्राम उप-सरपंच पति और वासुदेव नाम का व्यक्ति जुआ फड़ का संचालन करते दिखाई दे रहे हैं पुलिस अधीक्षक Shahdol Police डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के अवैध गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यह खेल धड़ल्ले से जारी है वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की भूमिका और मूक सहमति पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
बटुरा वैसे तो कोल माफियाओं का गढ़ है जहां से हजारों टन अवैध कोयला उत्खनन किया जाता है लेकिन बरसात में कोयला खनन बंद है इसीलिए अब जुएं के फड़ से अवैध कमाई हो रही है।