नगरपालिका श्योपुर में साइबर एवं सडक सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक संगोष्ठि का आयोजन नगरपालिका भवन श्योपुर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से सूबेदार श्री भागवत प्रसाद पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस विभाग के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री संजय यादव ने साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर नगर पालिका के पार्षद श्री विष्णु पाराशर तथा नगर पालिका के कर्मचारी श्री ओम प्रकाश आर्य, श्री गौरव बंसल, श्री आदित्य चौहान, श्री सत्यभानु जाटव, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री सुनिश डंडोतिया, श्री विकास डंडोतिया, श्रीमती शाहिदा, श्री ओमवीर रघुवंशी, श्री शाखावत अली सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026