सेवा सेतु अंतर्गत कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन
---
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन शासकीय एक्सीलेंस विद्यालय कराहल तथा शासकीय आवासीय विद्यालय ढेंगदा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कराहल श्री अजय रावत, प्राचार्य श्री एमपी पिपरैया, अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश बंसल, श्री गणेश मंगल, श्री राजकुमार कंसल सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कांउसलर एवं विषय विषय विशेषज्ञ श्री रामनिवास राव, श्री भास्करचार्य टकसाली, श्रीमती ममता मित्तल द्वारा कैरियर एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित पूछे गये प्रश्नो के समाधानकारक जबाव दिये गये।
कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री आशीष कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं तथा कौशल विकास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन, रोजगार मेलों, कौशल प्रशिक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कैरियर का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन एवं आवश्यक कौशल विकसित करने की सलाह दी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur