सांसद नवीन जिन्दल संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हैं प्रयासरत: चेयरमैन सुभाष कलसाना
सांसद नवीन जिन्दल की ओर से शाहाबाद में बन रही जाट धर्मशाला के लिए 11 लाख का दिया गया चेक
मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम के विकास से लेकर 320 करोड़ रुपए के आईटीआई क्लस्टर तक सांसद नवीन जिन्दल की पहल के लिए चेयरमैन सुभाष कलसाना ने जताया आभार
कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सुभाष कलसाना, चेयरमैन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिन्दल हाऊस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह और अजैब सिंह हल्का प्रभारी शाहबाद ने सुभाष कलसाना को, जाट धर्मशाला, शाहाबाद मारकंडा के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर सुभाष कलसाना, चेयरमैन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद नवीन जिन्दल लगातार प्रयासरत हैं। मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम में करीब 40 लाख रुपये के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कल किया जा चुका है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद नवीन जिन्दल की महत्वपूर्ण पहल से स्थापित होने वाला यह क्लस्टर युवाओं को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहायक होगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने जाट धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं में सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में यह सहयोग उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। हल्का शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर रविंद्र सांगवान चेयरमैन, सरदार त्रिलोचन सिंह हांडा वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, सर्वजीत कलसानी मंडल अध्यक्ष, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र खैरा प्रधान सरपंच एशोसियेशन, यशपाल चहल प्रधान, कुलबीर सरपंच, नरेश कुमार कतलहरी, सचिन औजला, विक्रम सिंह सरपंच, बलिंदर सिंह सरपंच ठोल, राजेश कुमार, सुमित पूर्व सरपंच, मनदीप सिंह एडवोकेट व गणमान्य नागरिक, सरपंच और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।