Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
shyam_bishnoi
No video available
आहोर में महफ़ूज़ नहीं ‘बालिका पुनर्वास केंद्र’ विमंदित पुनर्वास बालिका आवास में दुष्कर्म की वारदात, नशीला पदार्थ पिलाकर
Jalor, Jalor
| Aug 2, 2022
MORE NEWS
जालोर में चाय की आड़ में नशे का कारोबार पकड़ा : ANTF ने जालोर शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई कर सतीश जीनगर को गि#रफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से 19.99 ग्राम एमडीएमए, 24.70 ग्राम स्मैक, 35.02 ग्राम गांजा, 1060 रुपए नकद और नशीले पदार्थों की पैकिंग में इस्तेमाल छोटी प्लास्टिक पन्नियां बरामद की गईं। कोतवाली पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
1.5 साल से फरार 25 हजार का इनामी स्मैक तस्कर गि#रफ्तार, 72 ग्राम स्मैक तस्करी के मामले में वांछित था आरोपी, सायला पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई : जालोर जिले के सायला पुलिस ने करीब 1 साल 6 महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश सियाक को गि#रफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 72 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर सायला पुलिस ने एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद गि#रफ्तार किया। आरोपी कमलेश सियाक जोगाउ, थाना झाब का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की है। कार्रवाई थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व एएनटीएफ टीम ने की। एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और तस्करी की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 7727050726 पर देने की अपील की है।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
4 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप, अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श, 2 अक्टूबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन : जालोर में 4 अक्टूबर को रोटरी क्लब जालोर एवं अपोलो हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप आयोजित होगा। कैंप सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कचहरी रोड स्थित श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ, कल्याण यात्रिक भवन में लगेगा। इसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, बीएमआई और डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी की नि:शुल्क जांच होगी। अहमदाबाद से हृदय, न्यूरोसर्जरी, लिवर, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, डायबिटीज, कैंसर, ईएनटी सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे। मरीज 2 व 3 अक्टूबर को पूर्व रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे; इसके लिए 7698815175, 9782738100 और 9636779423 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
डोटासरा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया, राजीव गांधी भवन में केक काटकर दी शुभकामनाएं : राजीव गांधी भवन जालोर में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में मनाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डोटासरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि डोटासरा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, वीरेंद्र जोशी, योगेंद्र सिंह कुम्पावत सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
केसीसी की जमा राशि बैंक में जमा नहीं कराने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत, भेटाला सहकारी समिति 4 महीने से बंद, पासबुक व आधार कार्ड समेत दस्तावेज सोसायटी में पड़े होने का दावा : जालोर। भेटाला गांव के ग्रामीणों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक डुंगरसिंह और सेल्समैन ओबाराम के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने केसीसी ऋण की राशि समिति के व्यवस्थापक व सेल्समैन के पास जमा करवा दी, लेकिन राशि जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में जमा नहीं करवाई गई, जिससे खातों में ब्याज बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार समिति करीब चार महीने से बंद है और गेहूं वितरण भी बंद है, जबकि व्यवस्थापक ने करीब 12 महीने से भेटाला में हाजिरी नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों की बैंक पासबुक, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज समिति में पड़े हैं, लेकिन उन्हें लेने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने राशि बैंक में जमा करवाकर रसीद देने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। समाधान नहीं होने पर समिति का ताला तोड़कर दस्तावेज निकालने की चेतावनी दी है।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 28 वरिष्ठजनों का सम्मान : जालोर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीनियर सिटीजन फोरम एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 75 वर्ष से अधिक आयु के 28 वरिष्ठजनों को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि नागरिक बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर ने वाचनालय के ऊपर हॉल निर्माण और खराब व्यायाम उपकरणों को ठीक करवाने की जानकारी दी। वक्ताओं ने वृद्धजनों से सकारात्मक सोच के साथ परिवार व समाज का मार्गदर्शन करने तथा युवा पीढ़ी से संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मदन राज बोहरा को भी सम्मानित किया गया, जबकि नूर मोहम्मद ने मंच संचालन किया।
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
#भाद्राजून में सड़क के गड्ढों को लेकर RLP ने उठाई आवाज, हादसे के बाद 12 घंटे में शुरू हुआ भराव कार्य #jalore #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
#कवराड़ा पुलिया हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप #jalore #marudharaaina #TMInews #bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026
जालोर में चाय की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार, ANTF की बड़ी कार्रवाई #jalore #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 1, 2026