Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

*नागद्वारी मेले में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जा रहा विशेष ध्यान *कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन अलर्ट *सीईओ जिला पंचायत ओर एसडीएम कर रहे हर पॉइंट का लगातार निरीक्षण पचमढ़ी पर्यटन स्थल में चल रहे प्रसिद्ध नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें लगातार मैदान में सक्रिय हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में एसडीएम आकिप खान द्वारा मेले के प्रत्येक महत्वपूर्ण प्वाइंट का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन भी मेले में हर एक पॉइंट को चेक कर रहे है साथ ही संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वे संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते विभिन्न स्थानों पर कचरा और गंदगी की स्थिति न बने, इसके लिए नगर प्रशासन और स्वच्छता दल लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं। स्वच्छता कर्मी दिन-रात विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटे हैं। कचरे के संग्रहण से लेकर उसके उचित निस्तारण तक की व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सफाई कराई जा रही है। *स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष निगरानी* श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य अमले द्वारा प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। किसी भी श्रद्धालु के अस्वस्थ होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ आवश्यकता के अनुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें। साथ ही मेले में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करते हुए कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नागद्वारी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सक्रिय निगरानी और विभागीय टीमों की सतत मौजूदगी से मेले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है। श्रद्धालुओं से भी प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई है, जिससे नागद्वारी मेले में आस्था के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का भी बेहतर वातावरण बना रहे।

69 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

आन बान शान से लहराया तिरंगा

आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश की उपलब्धि का श्रेय वीर जवानों को, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया शहीदों को नमन

स्वतंत्रता दिवस केवल वार्षिक समारोह नहीं, स्वाभिमान और संकल्प के नवीनीकरण का महान पर्व : मंत्री श्री विश्वास सारंग

नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह

खेल एवं युवा कल्‍याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने किया ध्वजारोहण

जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों का संकलन बनी पुस्तिका का किया गया वितरण

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्‍तुति

सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी हुए पुरूस्‍कृत

 जिले में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर परिविक्षाधीन उ.पु.अ पूजा लक्षकार और परेड उप कमांडर सूबेदार श्री सूरज जामरा ने किया। मंत्री श्री सारंग ने दल नायकों से परिचय भी प्राप्त किया। मंत्री श्री सारंग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगा के रंग में रंगे गुब्बारों को हवा में मुक्त कर देश के अमन चैन एवं खुशहाली के लिए कामना की गई।

नर्मदापुरम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को देखा और सुना। मुख्यमंत्री डॉ यादव के संदेश में स्वतंत्रता के महत्व, विकास के संकल्प और जनभागीदारी पर जोर दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक आत्मसात किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की ओर से आजादी के सभी जननायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, महाराजा छत्रसाल और टंट्या मामा भील से लेकर चंद्रशेखर आजाद तक मध्यप्रदेश के अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। कृतज्ञ मध्यप्रदेश आज उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस एवं हॉक फोर्स के वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही जांबाज जवानों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण मध्यप्रदेश ने नक्सल मुक्त प्रदेश बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारत की महानता को व्यक्त करने वाली पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रपुरुष है। उन्होंने भारत की विविधता, संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारत की धरती का कण-कण और बिंदु-बिंदु देशवासियों के लिए पूजनीय है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे तो देश के लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का आजादी का महोत्सव इसलिए भी अविस्मरणीय है, क्योंकि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का भी गायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए भारत को आधुनिक, विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आज भारत की गणना विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस का पर्व नर्मदापुरम जिले में हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुडे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में आमजन की व्यापक भागीदारी रही।

नर्मदापुरम जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने जिलेवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज घर-घर में हमारा प्यारा तिरंगा लहरा रहा है, गली-गली में देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं और जन-जन के मन में देशप्रेम हिलोरे ले रहा है। आज धरती का कण-कण आजादी के उत्सव और उल्लास में डूबा हुआ है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्राएं चिर युवा भारत और अजर-अमर स्वतंत्रता का जयघोष कर रही हैं। पूरा राष्ट्र आज देशभक्ति के अभूतपूर्व गौरव, उल्लास और उमंग से ओतप्रोत है।

उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के अनुपम त्याग, अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान की मजबूत बुनियाद पर मिली इस स्वतंत्र धरा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए उनका हृदय गर्व, आदर और अगाध श्रद्धा से भर उठा है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक वार्षिक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, संप्रभुता और लोक कल्याणकारी संकल्पों के पुनर्नवीकरण का महान पर्व है। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत का पावन उपहार सौंपा।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों और मां भारती के अमर सपूतों के चरणों में शीश नवाते हैं। लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद मिली आजादी की प्राण देकर भी रक्षा करना तथा आजादी के मूल्यों को लोकतंत्र की प्राणवायु में परिवर्तित करना ही देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि जन सेवा से जन-विश्वास और जन-विश्वास से जन-कल्याण के संकल्प को साधना का स्वरूप देने का दिव्य अवसर है। जिले के सर्वहारा वर्ग का सर्वोदय ही सरकार का साध्य है।

उन्होंने जिलेवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस मंगलमय अवसर पर हम सभी प्रण लें कि जिले के सर्वांगीण विकास में अपना यथासंभव योगदान देंगे। देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, आईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों का संकलन बनी पुस्तिका, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने सराहा

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले की विकास उपलब्धियों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को संकलित किया गया है। विकास कार्यो का वितरण जिला मुख्‍यालय के साथ समस्‍त जनपदों ग्राम पंचायतो एवं विकासखण्‍डों में भी किया गया।  विकास पुस्तिका के वितरण  के दौरान विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं पत्रकारों ने पुस्तिका का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिले के विकास और उपलब्धियों को एक ही पुस्तक में संकलित करने की यह पहल सराहनीय एवं उपयोगी है। पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध हो रही है। इससे जिले की विकास यात्रा और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों एवं पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विकास पुस्तिका जिले की प्रगति और उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

कार्यक्रम में एकरुपता के साथ स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया।

परेड प्रदर्शन में प्रथम, द्वि तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्‍त करने वाले परेड दलों को किया गया सम्‍मानित

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर परेड दल द्वारा भी आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। प्‍लाटून कमांडर जिला पुलिस बल पुरुष परेड दल ने दलनायक उप निरीक्षक श्री सुरेश चौहान के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट किया। इसी प्रकार प्‍लाटून कमांडर एस.ए.एफ बल ने दलनायक ए.पी.सी. रविंद्र सिंह यादव, प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड बल ने दल नायक प्‍लाटून कमांडर सुंदरलाल मरावी, प्‍लाटून कमांडर जिला बल (महिला) के दल ने दलनायक उप निरीक्षक सोनम डडोरे, प्रभारी बैंड पार्टी दल ने दलनायक रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक श्री आजाद अली, प्‍लाटून कमांडर 13 एम.पी. सीनियर डिवीजन बल के दल ने दलनायक सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक अहिरवार, प्‍लाटून कमांडर 5 एम.पी. महिला बल के दल ने दलनायक अंडर ऑफिसर पलक मेहरा, प्‍लाटूल कमांडर 13 एम.पी. जूनियर डिवीजन बल के दल ने दलनायक एन.सी.सी. कैडेट देव गुर्जर, स्‍काउड एवं गाइड के दल ने दलनायक दिव्‍या सैनी एवं प्‍लाटून कमांडर शौर्य दल के दलनायक मनाली मालवीय के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर प्‍लाटून कमांडर जिला पुलिस बल (पुरूष्‍), द्वितीय स्थान पर प्‍लाटून कमांडर जिला बल (महिला) एवं तृतीय स्थान पर प्‍लाटूल कमांडर एस.ए.एफ. बल रहे।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्‍तुति, बच्चों के उत्साह, प्रतिभा व देशप्रेम की झलक को सभी ने सराहा

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के तहत सेंट चार्ल्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सेमेरिटन्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा ने हासिल किया।

सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्य कुशलता सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यालय प्रदेश पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम के सहायक उप निरीक्षक थाना सोहागपुर श्री गणेश राय को उत्कृष्ट सेवा हेतु केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा गोल्डन मेडल प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश की तरफ से श्रीमती रश्मि रावत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रगणक कुमारी साक्षी सोनी, पर्यवेक्षक श्री वीरेंद्र कुमार गौर को जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल तवा नगर को मध्य प्रदेश में स्वच्छ विद्यालय परिसर के लिए पांचवा स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त शासकीय कार्यालय में रोशनी एवं सर्वश्रेष्ठ सजा के लिए कलेक्टर कार्यालय नर्मदा पुरम को प्रथम स्थान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम को द्वितीय स्थान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजा सिवनी मालवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। श्री नंदकिशोर बेदी सहायक गुणवत्ता नियंत्रक को गुणवत्ता नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। होमगार्ड कार्यालय से संतोष शुक्ला को अमावस्या ड्यूटी के दौरान बच्ची को गहरे पानी में डूबने से बचने के लिए, अजय यादव को सेठानी घाट पर व्यक्ति के डूबने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जीव सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तथा कर्मवीर सिंह को भी डूबने के दौरान व्यक्ति को बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मंत्री श्री सारंग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Vishvas Kailash Sarang Home Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of Rural Industry, Madhya Pradesh

आन बान शान से लहराया तिरंगा आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश की उपलब्धि का श्रेय वीर जवानों को, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया शहीदों को नमन स्वतंत्रता दिवस केवल वार्षिक समारोह नहीं, स्वाभिमान और संकल्प के नवीनीकरण का महान पर्व : मंत्री श्री विश्वास सारंग नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस समारोह खेल एवं युवा कल्‍याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने किया ध्वजारोहण जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों का संकलन बनी पुस्तिका का किया गया वितरण स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्‍तुति सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी हुए पुरूस्‍कृत जिले में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर परिविक्षाधीन उ.पु.अ पूजा लक्षकार और परेड उप कमांडर सूबेदार श्री सूरज जामरा ने किया। मंत्री श्री सारंग ने दल नायकों से परिचय भी प्राप्त किया। मंत्री श्री सारंग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राष्‍ट्रध्‍वज तिरंगा के रंग में रंगे गुब्बारों को हवा में मुक्त कर देश के अमन चैन एवं खुशहाली के लिए कामना की गई। नर्मदापुरम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को देखा और सुना। मुख्यमंत्री डॉ यादव के संदेश में स्वतंत्रता के महत्व, विकास के संकल्प और जनभागीदारी पर जोर दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक आत्मसात किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की ओर से आजादी के सभी जननायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, महाराजा छत्रसाल और टंट्या मामा भील से लेकर चंद्रशेखर आजाद तक मध्यप्रदेश के अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। कृतज्ञ मध्यप्रदेश आज उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करता है। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस एवं हॉक फोर्स के वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही जांबाज जवानों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण मध्यप्रदेश ने नक्सल मुक्त प्रदेश बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारत की महानता को व्यक्त करने वाली पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रपुरुष है। उन्होंने भारत की विविधता, संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की धरती का कण-कण और बिंदु-बिंदु देशवासियों के लिए पूजनीय है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे तो देश के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का आजादी का महोत्सव इसलिए भी अविस्मरणीय है, क्योंकि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का भी गायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए भारत को आधुनिक, विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आज भारत की गणना विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में हो रही है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व नर्मदापुरम जिले में हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुडे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में आमजन की व्यापक भागीदारी रही। नर्मदापुरम जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने जिलेवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज घर-घर में हमारा प्यारा तिरंगा लहरा रहा है, गली-गली में देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं और जन-जन के मन में देशप्रेम हिलोरे ले रहा है। आज धरती का कण-कण आजादी के उत्सव और उल्लास में डूबा हुआ है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्राएं चिर युवा भारत और अजर-अमर स्वतंत्रता का जयघोष कर रही हैं। पूरा राष्ट्र आज देशभक्ति के अभूतपूर्व गौरव, उल्लास और उमंग से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के अनुपम त्याग, अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान की मजबूत बुनियाद पर मिली इस स्वतंत्र धरा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए उनका हृदय गर्व, आदर और अगाध श्रद्धा से भर उठा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक वार्षिक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, संप्रभुता और लोक कल्याणकारी संकल्पों के पुनर्नवीकरण का महान पर्व है। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत का पावन उपहार सौंपा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों और मां भारती के अमर सपूतों के चरणों में शीश नवाते हैं। लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद मिली आजादी की प्राण देकर भी रक्षा करना तथा आजादी के मूल्यों को लोकतंत्र की प्राणवायु में परिवर्तित करना ही देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि जन सेवा से जन-विश्वास और जन-विश्वास से जन-कल्याण के संकल्प को साधना का स्वरूप देने का दिव्य अवसर है। जिले के सर्वहारा वर्ग का सर्वोदय ही सरकार का साध्य है। उन्होंने जिलेवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस मंगलमय अवसर पर हम सभी प्रण लें कि जिले के सर्वांगीण विकास में अपना यथासंभव योगदान देंगे। देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, आईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों का संकलन बनी पुस्तिका, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने सराहा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले की विकास उपलब्धियों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को संकलित किया गया है। विकास कार्यो का वितरण जिला मुख्‍यालय के साथ समस्‍त जनपदों ग्राम पंचायतो एवं विकासखण्‍डों में भी किया गया। विकास पुस्तिका के वितरण के दौरान विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं पत्रकारों ने पुस्तिका का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिले के विकास और उपलब्धियों को एक ही पुस्तक में संकलित करने की यह पहल सराहनीय एवं उपयोगी है। पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध हो रही है। इससे जिले की विकास यात्रा और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों एवं पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विकास पुस्तिका जिले की प्रगति और उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कार्यक्रम में एकरुपता के साथ स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया। परेड प्रदर्शन में प्रथम, द्वि तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्‍त करने वाले परेड दलों को किया गया सम्‍मानित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर परेड दल द्वारा भी आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। प्‍लाटून कमांडर जिला पुलिस बल पुरुष परेड दल ने दलनायक उप निरीक्षक श्री सुरेश चौहान के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट किया। इसी प्रकार प्‍लाटून कमांडर एस.ए.एफ बल ने दलनायक ए.पी.सी. रविंद्र सिंह यादव, प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड बल ने दल नायक प्‍लाटून कमांडर सुंदरलाल मरावी, प्‍लाटून कमांडर जिला बल (महिला) के दल ने दलनायक उप निरीक्षक सोनम डडोरे, प्रभारी बैंड पार्टी दल ने दलनायक रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक श्री आजाद अली, प्‍लाटून कमांडर 13 एम.पी. सीनियर डिवीजन बल के दल ने दलनायक सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक अहिरवार, प्‍लाटून कमांडर 5 एम.पी. महिला बल के दल ने दलनायक अंडर ऑफिसर पलक मेहरा, प्‍लाटूल कमांडर 13 एम.पी. जूनियर डिवीजन बल के दल ने दलनायक एन.सी.सी. कैडेट देव गुर्जर, स्‍काउड एवं गाइड के दल ने दलनायक दिव्‍या सैनी एवं प्‍लाटून कमांडर शौर्य दल के दलनायक मनाली मालवीय के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर प्‍लाटून कमांडर जिला पुलिस बल (पुरूष्‍), द्वितीय स्थान पर प्‍लाटून कमांडर जिला बल (महिला) एवं तृतीय स्थान पर प्‍लाटूल कमांडर एस.ए.एफ. बल रहे। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्‍तुति, बच्चों के उत्साह, प्रतिभा व देशप्रेम की झलक को सभी ने सराहा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के तहत सेंट चार्ल्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सेमेरिटन्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा ने हासिल किया। सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्य कुशलता सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यालय प्रदेश पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम के सहायक उप निरीक्षक थाना सोहागपुर श्री गणेश राय को उत्कृष्ट सेवा हेतु केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा गोल्डन मेडल प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश की तरफ से श्रीमती रश्मि रावत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रगणक कुमारी साक्षी सोनी, पर्यवेक्षक श्री वीरेंद्र कुमार गौर को जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल तवा नगर को मध्य प्रदेश में स्वच्छ विद्यालय परिसर के लिए पांचवा स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त शासकीय कार्यालय में रोशनी एवं सर्वश्रेष्ठ सजा के लिए कलेक्टर कार्यालय नर्मदा पुरम को प्रथम स्थान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम को द्वितीय स्थान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजा सिवनी मालवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। श्री नंदकिशोर बेदी सहायक गुणवत्ता नियंत्रक को गुणवत्ता नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। होमगार्ड कार्यालय से संतोष शुक्ला को अमावस्या ड्यूटी के दौरान बच्ची को गहरे पानी में डूबने से बचने के लिए, अजय यादव को सेठानी घाट पर व्यक्ति के डूबने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जीव सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तथा कर्मवीर सिंह को भी डूबने के दौरान व्यक्ति को बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मंत्री श्री सारंग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Vishvas Kailash Sarang Home Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of Rural Industry, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Aug 15, 2026

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Aug 15, 2026

राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम समारोह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। जिसका लाइव प्रसारण पुलिस परेड ग्राउंड #नर्मदापुरम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नगर वासियों ने देखा और सुना। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram

राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम समारोह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया। जिसका लाइव प्रसारण पुलिस परेड ग्राउंड #नर्मदापुरम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नगर वासियों ने देखा और सुना। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

पुलिस बल द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष फायर किया गया। 

Jansampark Madhya Pradesh
#narmadapuram 
#jansamparkmadhyapradesh

पुलिस बल द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष फायर किया गया। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #jansamparkmadhyapradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026