दमोह: बांदकपुर में एसपी ने अधिकारियों संग व्यवस्थाओं का जायजा लिया, श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Aug 17, 2026 दमोह। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर बांदकपुर पहुंचे एसपी आनंद कलादगी ने एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व एसडीएम सौरभ गंधर्भ के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने श्रद्धालुओं की कतार में पहुंचकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया और फल वितरित किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से परेशानी होने पर पुलिस को सूचना और पुलिसकर्मी से श्रद्धालुओं से सहज व्यवहार अपनाने की अपील की।