Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर का 18वाँ रक्तदान शिविर 26 अगस्त को बीकानेर। हज़रत मुहम्मद ﷺ की विलादत-ए-बासआदत के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से 18वाँ रक्तदान शिविर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्णकार पंचायत भवन, सुनारों की बड़ी गुवाड़, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में आगामी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शहर बीकानेर की विभिन्न दीनी, सामाजिक एवं सियासी शख्सियतों ने शिरकत की और जमीअत उलमा-ए-हिन्द द्वारा लगातार किए जा रहे रक्तदान एवं सेवा-ए-ख़ल्क़ के कार्यों की सराहना की। जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने आमजन से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रबीउल अव्वल, हिजरी कैलेंडर का तीसरा महीना है और इसी मुबारक महीने में मोहसिने इंसानियत, रहमतुल्लिल आलमीन हज़रत मुहम्मद ﷺ की विलादत-ए-बासआदत हुई। इस मुबारक अवसर पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग करना ख़िदमते-ख़ल्क़ और इंसानियत की सेवा के जज़्बे का बेहतरीन इज़हार है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक काम है, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद मरीजों तक पहुँचता है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसलिए समाज के स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को आगे आकर इस सेवा अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन हाजी मकसूद, हाजी हारून राठौड़, हाजी अब्दुल मजीद खोखर, मंजूर कलाकार, रमजान कच्छावा रमजान अब्बासी, जाकिर नेता नागोरी इकबाल नेता नागोरी मोहम्मद शाहिद नेता नागोरी नूर मोहम्मद नेता नागोरी मोहम्मद सलीम भाई नागोरी इस्माइल ठेकेदार जी मोहम्मद हुसैन महबूब रंगरेज शकील स्टार शोएब भाई आबिद भाई बाबा भाई आसिफ भाई नागोरी यासीन भाई नागोरी इकबाल मास्टर नागोरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मोहम्मद सईद नेता लोहार समाज समाजसेवी लोहार कॉलोनी अध्यक्ष जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर ने शहरवासियों से अपील की है कि 26 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और इंसानियत की सेवा के इस अभियान को कामयाब बनाएं।

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

MORE NEWS

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस
क्या बोले भाजपा नेता 
कांग्रेस ने पर लगाए आरोप
#bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस क्या बोले भाजपा नेता कांग्रेस ने पर लगाए आरोप #bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा !
बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय
कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस
गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन
माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
#bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा ! बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। #bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

बीकानेर से खबर

बीकानेर से खबर

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर का 18वाँ रक्तदान शिविर 26 अगस्त को बीकानेर। हज़रत मुहम्मद ﷺ की विलादत-ए-बासआदत के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से 18वाँ रक्तदान शिविर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्णकार पंचायत भवन, सुनारों की बड़ी गुवाड़, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में आगामी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शहर बीकानेर की विभिन्न दीनी, सामाजिक एवं सियासी शख्सियतों ने शिरकत की और जमीअत उलमा-ए-हिन्द द्वारा लगातार किए जा रहे रक्तदान एवं सेवा-ए-ख़ल्क़ के कार्यों की सराहना की। जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने आमजन से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रबीउल अव्वल, हिजरी कैलेंडर का तीसरा महीना है और इसी मुबारक महीने में मोहसिने इंसानियत, रहमतुल्लिल आलमीन हज़रत मुहम्मद ﷺ की विलादत-ए-बासआदत हुई। इस मुबारक अवसर पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहयोग करना ख़िदमते-ख़ल्क़ और इंसानियत की सेवा के जज़्बे का बेहतरीन इज़हार है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक काम है, जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद मरीजों तक पहुँचता है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसलिए समाज के स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को आगे आकर इस सेवा अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन हाजी मकसूद, हाजी हारून राठौड़, हाजी अब्दुल मजीद खोखर, मंजूर कलाकार, रमजान कच्छावा रमजान अब्बासी, जाकिर नेता नागोरी इकबाल नेता नागोरी मोहम्मद शाहिद नेता नागोरी नूर मोहम्मद नेता नागोरी मोहम्मद सलीम भाई नागोरी इस्माइल ठेकेदार जी मोहम्मद हुसैन महबूब रंगरेज शकील स्टार शोएब भाई आबिद भाई बाबा भाई आसिफ भाई नागोरी यासीन भाई नागोरी इकबाल मास्टर नागोरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मोहम्मद सईद नेता लोहार समाज समाजसेवी लोहार कॉलोनी अध्यक्ष जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर ने शहरवासियों से अपील की है कि 26 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और इंसानियत की सेवा के इस अभियान को कामयाब बनाएं। - Bikaner News