🚨 #फतेहपुर | एनओसी जारी करने के नाम पर कथित वसूली का आरोप
फतेहपुर में एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने की प्रक्रिया में कथित वसूली का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अभिषेक दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मामले पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। संबंधित पक्ष का विस्तृत पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
🖊️ रिपोर्ट: पुष्पराज सिंह, फतेहपुर
#Fatehpur #UPNews #JanHunkarNews #FireDepartment #NOC #NewsUpdate
Bilgram, Hardoi | Jun 26, 2026