सम्भल में जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ, अहले सुन्नत की एकता और सम्भल शहर की रूहानी परंपराओं की खूबसूरत तस्वीर वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में जामिया इस्लामिया अहले सुन्नत खलील उलूम, रायसतती, मदरसा अहले सुन्नत अशरफिया जमीर उलूम, सम्भल, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत खलील उलूम, नखासा, मदरसा अजमल उलूम, तेल मंडी और मदरसा मदीना तुल उलूम, शहबाजपुरा, सम्भल के संयुक्त सहयोग से
जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार बड़ी श्रद्धा, मोहब्बत और सम्मान के साथ निकाला गया।जुलूस की अगुवाई हज़रत मुफ्ती कारी अलाउद्दीन साहब, मुफ्ती-ए-आज़म सम्भल, हज़रत मौलाना नफीस अख्तर साहब अशरफी, मौलाना कारी इरफान लतीफी, कारी तंजीम अशरफ, मौलाना जियाउलमुस्तफा अशरफी और मौलाना आरिफ अशफाकी ने की।जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल ﷺ ने उत्साह और मोहब्बत के साथ हिस्सा लिया। जुलूस में दरूद व सलाम, नात-ए-रसूल ﷺ और ज़िक्र व अज़कार की आवाज़ों से पूरा माहौल मोहब्बत-ए-मुस्तफा ﷺ से महक उठा। सम्भल शहर की अलग-अलग तंजीमों, मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन, बज्म-ए-ओवैस-ए-मिल्लत और दूसरे संस्थानों व मोहब्बत रखने वाले लोगों ने भी जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों ने जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की, उनका हौसला बढ़ाया और अपनी मोहब्बत व अकीदत का इज़हार किया।यह मुबारक जुलूस मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ, अहले सुन्नत की एकता और सम्भल शहर की पुरानी धार्मिक व रूहानी परंपराओं की एक खूबसूरत और सम्मानजनक तस्वीर पेश करता है।जुलूस में शामिल प्रमुख उलमा,और सम्मानित लोग
हज़रत मौलाना तालिब हुसैन मिस्बाही, मौलाना फैजान अशरफ हामिदी, मुफ्ती इमरान रज़ा मंज़री, मौलाना फाजिल मिसबाही,मुफ्ती नसीम सकाफी, मौलाना शहज़ोर आलम मिस्बाही, मुफ्ती अशफाक नईमी, मौलाना याकूब खलीली, मौलाना गुलाम मुस्तफा, मौलाना बुरहान अशरफ हामिदी, मौलाना हारून रशीद, मौलाना तालिब रज़ा, मौलाना महबूब वास्ती, ख्वाजा कलीम अशरफ, मौलाना राहत अज़ीज़ी, मौलाना आलम रज़ा, मौलाना आकिब मरकज़ी, मौलाना मुहम्मद अली,मौलाना हसीबुर्रहमान,मौलाना माहिर हुसैन मरकज़ी, मौलाना नाजिम रजा खलीली,, मौलाना नाज़िम हुसैन, मौलाना हस्सान मरकज़ी, कारी गाज़ी अशरफ हामिदी, कारी मुदस्सिर अशरफी, हाफिज़ फरमान अशरफी, फरीद एडवोकेट, ज़फर अली एडवोकेट, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट जिया-उर-रहमान बर्क, सुहैल इकबाल, चौधरी मुशीर अली खां,नेता साजिद अली खां, नेता मुशीर खां तरीन, शोएब वास्ती एडवोकेट,यहया एड, सैयद वामिक अली बरकाती,शफीक अशफाकी,सैयद गुलजार अहमद हाशमी,सैयद अब्दुल कदीर, हाजी जफीर,मुनीम अतीक वास्ती, सलीम खां उवैसी, नेता शहजाद,खां,मौ फारूक,वसीम अशरफी, मौ अहमद नोशाही,मारिजुल इस्लाम,तंजील अहमद, यासीन कादरी, असद अब्दुल्लाह, मेहरान तुर्की, नाज़िम सैफी और अतीक सैफी, हाजी एहतेशाम, हाजी बब्बू،के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे ।