🌍 **अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आपदा मित्रों एवं कर्मियों का सम्मान।**
जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में आपदा प्रबंधन, बाढ़ पूर्व तैयारी, राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आपदा मित्रों, स्वयंसेवकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने उनके साहस, समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए आपदा पूर्व तैयारी, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
**सजगता, तैयारी और सामुदायिक सहभागिता — आपदा जोखिम न्यूनीकरण की मजबूत आधारशिला।**
#InternationalDayForDisasterRiskReduction #आपदा_प्रबंधन #आपदा_मित्र #जिला_प्रशासन_खगड़िया #DisasterRiskReduction
Khagaria, Bihar | Oct 13, 2026