रीवा: पानी में खड़े होकर 64 घंटे से अनशन पर बैठा किसान, पुलिस-प्रशासन पर लगाए आरोप
रीवा (मध्य प्रदेश): रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। किसान देशराज मिश्रा अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए पिछले 64 घंटे से बिना अन्न-जल ग्रहण किए पानी और पत्थरों के बीच बैठकर जल सत्याग्रह कर रहे हैं।
पीड़ित किसान का आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और उनकी जमीन को लेकर अन्याय हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसान ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, लेकिन किसान का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे अपना आंदोलन और अनशन खत्म नहीं करेंगे।
#RewaNews #MadhyaPradeshNews #FarmerProtest #JusticeForFarmers #KisanAandolan BreakingNews MPNews Rewa JalSatyagraha UnchehraNews LatestNews