विधायक संजय डोभाल पर रोशन रतूड़ी का पलटवार, कहा-पुरानी है कॉल रिकॉर्डिंग, अपनी रिकॉर्डिंग भी की सार्वजनिक
इंद्रमणि नौटियाल की सऊदी अरब से घर वापसी की मुहिम के बीच यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और समाजसेवी रोशन रतूड़ी के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर विवाद सामने आया है।
विधायक संजय डोभाल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की, जिसमें वे रोशन रतूड़ी पर नाराजगी जताते हुए सुने जा सकते हैं। इसके बाद रोशन रतूड़ी ने करीब तीन घंटे का फेसबुक लाइव कर विधायक के आरोपों पर पलटवार किया।
रोशन रतूड़ी ने दावा किया कि विधायक द्वारा सार्वजनिक की गई कॉल रिकॉर्डिंग 3 सितंबर की है। उन्होंने अपने पक्ष की बातचीत सामने रखते हुए एक अन्य रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक की और पूरे मामले पर अपनी बात रखी।
इस वीडियो में हमने रोशन रतूड़ी के फेसबुक लाइव से मामले से जुड़े जरूरी और महत्वपूर्ण बयानों को संक्षिप्त रूप में सामने रखा है।
#IndramaniNautiyal #SanjayDoval #RoshanRaturi #Yamunotri #Uttarakhand #SaudiArabia #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 3, 2026