मुरैना नगर: 25 साल से पक्की सड़क को तरस रहा गौसपुर का हर नारायन का पुरा,कीचड़ में फिसलते बच्चों का वीडियो वायरल,प्रशासन गुहार।
मुरैना कि गौसपुर पंचायत के हर नारायन का पुरा गांव में 25 साल पुराने कच्चे रास्ते की बदहाली का वीडियो वायरल है। वीडियो में स्कूली बच्चे और ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते दिख रहे हैं,बच्चे फिसलकर गिर भी रहे हैं।भूरा रजक ने बताया कि KM रास्ते को पक्का कराने ग्रामीण आवेदन दे चुके हैं,लेकिन सुनवाई नहीं हुई।बारिश में बीमार होने पर एम्बुलेंस तक नही पहुँचती।