रहुई: बरांदी उच्च और मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में लापरवाही, तिरंगा अंधेरे में रहा
Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026 रहुई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय सह मध्य विद्यालय बरांदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद देर शाम तक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक नहीं उतारा गया और अंधेरा होने के बाद भी तिरंगा विद्यालय परिसर में लगा रहा। स्थानीय लोगों की नजर जब विद्यालय परिसर में पड़े तिरंगे पर पड़