जलालपुर थाना परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जलालपुर थाना परिसर में शुक्रवार, 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में जलालपुर प्रखंड के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान जलालपुर बीडीओ, जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सी. मनीष कुमार सहित बबीता कुमारी, रवि रंजन कुमार, आयुष कुमार, मनोज कुमार यादव, मेनका कुमारी एवं अवधेश जी समेत अन्य अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
जलालपुर से न्यूज़ बिहार लाइव के लिए रिपोर्ट।
Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026