🚨 देहरादून के राजकीय पशु चिकित्सालय की व्यवस्था पर उठे सवाल! 🐕🐄
देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो कई ऐसी व्यवस्थाएं नजर आईं, जिन पर सवाल उठना लाजिमी है।
अस्पताल परिसर में ड्रेसिंग ट्रे और अन्य सामान गंदा, इस्तेमाल किए गए सामान के रख-रखाव की स्थिति ठीक नहीं, डस्टबिन में कचरा व्यवस्थित तरीके से नहीं, इस्तेमाल की गई कुछ चीजें खुले में पड़ी/लटकी हुई और कुछ दवाइयां भी खुली अवस्था में नजर आईं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल के बाहर स्पष्ट रूप से खुलने-बंद होने का समय नजर नहीं आया और न ही किसी आपात स्थिति के लिए Emergency Contact Number दिखाई दिया। 🐾
जब हम दोपहर 2 बजे के बाद वहां पहुंचे तो अस्पताल बंद किया जा रहा था। समय पूछने पर कर्मचारी ने अस्पताल दोबारा खोलकर अंदर की व्यवस्था दिखाई।
❓ क्या सरकारी पशु चिकित्सालय में ऐसी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं?
❓ आपात स्थिति में पशु मालिक आखिर किस नंबर पर संपर्क करें?
❓ क्या अस्पताल के बाहर समय और Emergency Contact Number होना चाहिए?
हमारा उद्देश्य किसी कर्मचारी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर सवाल उठाना और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है।
📢 अगर आपके पास भी इस अस्पताल से जुड़ी कोई जानकारी या अनुभव है, कमेंट में जरूर बताएं।
#Dehradun #Uttarakhand #AnimalHospital #GroundReport #ViralNews