Public App Logo
*मायापुर-पीपलकोठी टनल हादसा: तीनों लापता व्यक्तियों के शव बरामद* मायापुर-पीपलकोठी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई थीं। आज 18 अगस्त 2026 को सर्चिंग के दौरान संयुक्त टीमों द्वारा दो अज्ञात शव बरामद किए गए। इससे पूर्व एक शव बरामद किया जा चुका था। इस प्रकार टनल में लापता बताए गए तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके पर मौजूद SDRF टीम प्रभारी निरीक्षक श्री कर्ण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टनल में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई एवं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचा दिया गया है। कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीमों द्वारा पूरी तत्परता, साहस एवं समन्वय के साथ सर्च अभियान लगातार चलाया गया। - Dehradun News