Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

देशभक्ति के रंग में रंगा न्यू शिमला सेक्टर-4, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस शिमला, 15 अगस्त। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति के जज्बे के बीच रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-4, न्यू शिमला ने स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। केनलु माता मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम चंद भाटिया ने की, जबकि समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा नेता मनु भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। समिति के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में जोश और भावनाओं का संचार किया। देशभक्ति प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि मनु भारद्वाज, समिति के पूर्व अध्यक्षों और सोसायटी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों को तिरंगे के बैज लगाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि मनु भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिक आज भी देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर रहे हैं। उनका साहस और समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। सोसायटी अध्यक्ष उत्तम चंद भाटिया ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोसायटी के सभी सदस्य एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने जरूरत के समय एक-दूसरे की सहायता करने और आपसी भाईचारे व सहयोग के साथ सोसायटी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजेश घौरी ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लाभ सिंह, प्रेस सचिव पंकज राक्टा सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाइयां और रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान हर चेहरे पर तिरंगे का गर्व और हर दिल में देशप्रेम का जज्बा नजर आया।

MORE NEWS