बारुन: काजीचक गोलीकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, वादी और मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक नहर मार्ग के समीप हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में बारुण पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस मामले में युवक ने खुद को पीड़ित बताते हुए विरोधियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने और जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, वह पूरा घटनाक्रम विरोधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए रची गई एक सोची-समझी साजिश निकला। पुलिस तफ