Public App Logo
वंदे मातरम के 150वें वर्ष पूर्ण होने, हर घर तिरंगा अभियान एवं विभीषिका स्मरण दिवस के उपलक्ष्य तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारत के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 13 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचने वाले आम नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसके माध्यम से प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक प्रसंगों एवं संदेशों को जाना। *✅स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को छायाचित्रों के माध्यम से किया गया प्रस्तुत* - Balrampur News