उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स को लेकर CM पुष्कर सिंह धामी अलर्ट!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
प्रभावित पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बंद सड़कों को जल्द खोलने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत युद्धस्तर पर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
CM धामी का संदेश—उत्तराखंड आने वाला हर तीर्थयात्री और पर्यटक हमारा अतिथि है, उसकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
#PushkarSinghDhami #CMUttarakhand #Uttarkashi #Uttarakhand #RescueOperation #Trekkers #Snowfall #UttarakhandNews #BreakingNews