हाट बाजार में कैनोपी लगाकर ग्रामीणों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी
वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 सितंबर को समर्पित संस्था के सीएफएल बिछिया द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में मवई विकासखंड के ब्लॉक काउंसलर नरेश गायकवाड ने ग्राम पंचायत घुटास के स्थानीय हाट बाजार में कैनोपी लगाकर ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान हाट बाजार में पहुंचे ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल लेनदेन, बैंक खातों के उपयोग तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं समझदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जहरमऊ में सीएफएल प्रतिनिधि मनीष सिंगोर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को बचत, बैंकिंग सेवाओं एवं उपलब्ध वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
13 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026