कालपी: बारिश के बीच भी नहीं झुका तिरंगा, कालपी में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा, निकाली तिरंगा यात्रा
Kalpi, Jalaun | Aug 14, 2026 कालपी नगर में बारिश के बीच भी नन्हे-मुन्ने बच्चों का देशभक्ति जज्बा कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लेकर बच्चों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। बारिश की बूंदों के बीच लहराते तिरंगे और बच्चों के उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वही देशभक्ति के नारों से माहौल जोश और उत्साह से बच्चों ने भर दिया।