‘एक शाम तिरंगे के नाम’ से देशभक्ति के रंग में रंगा थांदला
थांदला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित ‘एक शाम तिरंगे के नाम’ कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालयीन विद्यार्थियों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया तथा भारत माता के जयघोष से परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने वाले इस आयोजन की नगरवासियों ने सराहना की।
‘एक शाम तिरंगे के नाम’ थांदला में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने वाला यादगार आयोजन बना।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026