Public App Logo
अशोक लाट तिराहे का हैंडपंप सील, राहगीरों और वादकारियों को पेयजल संकट बाँदा। कचहरी के समीप अशोक लाट तिराहे पर स्थित वर्षों पुराना सार्वजनिक हैंडपंप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सील हो जाने से आम लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हैंडपंप से प्रतिदिन कचहरी आने वाले वादकारी, अधिवक्ता, राहगीर और आसपास के हजारों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने मौके का निरीक्षण कर वीडियो के माध्यम से जल संस्थान एवं जिला प्रशासन, बाँदा का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। उन्होंने मांग की कि हैंडपंप को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि लोगों को फिर से पेयजल की सुविधा मिल सके। ए. एस. नोमानी ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के कारण यह सार्वजनिक सुविधा बंद हो गई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का बंद होना आम जनता के लिए गंभीर समस्या है, इसलिए प्रशासन को इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। UP 90 Creator #Banda #WaterCrisis #HandPump #Bundelkhand #PublicIssue - Banda News