Public App Logo
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 जनता का विश्वास जीतने शुरू हुआ जन विश्वास अभियान: सांसद श्री राहुल लोधी कलेक्टर ने कहा अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प के माध्यम से लाभान्वित हुए हितग्राही शिविरों से और मौके पर प्राप्त आवेदनों को तत्काल किया समाधान बक्सवाहा में आम नागरिकों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का हुआ सीधा संवाद, मौके पर हितग्राही हुए लाभांवित - राज्य शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को बक्सवाहा जनपद मुख्यालय के आजीविका भवन में शिविर का आयोजन हुआ। अभियान के दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी, म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती श्रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर श्री विनय द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु मौजूद रहे। अभियान के तहत अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। अधिकारियों द्वारा कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री राहुल लोधी ने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए ही जनविश्वास अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी लोगों के पास प्रशासन स्वयं चलकर आया और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण कर रहा है। म.प्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि प्रशासन आपके द्वारा आपकी समस्याओं को सुनने आया है, जिससे मौके पर ही लोगों को निराकरण मिल सके। कलेक्टर ने कहा इस अभियान में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उद्देश्य है। अभियान में शिविरों, राजस्व मोबाईल कोर्ट, मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट एवं कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई आवेदकों के मौके पर ही निराकरण किए गए। जनविश्वास शिविर में 1296 से अधिक आवेदनों के हुए त्वरित निराकरण शिविर के पूर्व ही जनपद स्तर पर दो दिवसीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल निराकरण तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राजस्व के कुल 640 आवेदन मौके पर निराकृत कलेक्टर ने नवाचार करते हुए राजस्व मोबाईल कोर्ट के माध्यम से तत्काल 144 आवेदनों का मौके पर कराया निराकरण राजस्व विभाग के प्राप्त 2 दिन के शिविरों के नामांतरण, बंटवारा, जाति, जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों के 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 640 का शिविर में निराकरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, समग्र डाटा सुधार, संबल योजना सहित 433 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग के 6 तथा स्वास्थ्य विभाग के 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के 20 तथा जल निगम के 110 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। नगर परिषद के 31 आवेदनों का भी तत्काल निराकरण किया गया। शेष अन्य विभागों के भी आवेदन प्राप्त हुए जिनको समयसीमा में नियमानुसार निराकृत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवाचार करते हुए बक्सवाहा में ही मोबाईल कोर्ट के माध्यम से राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कराकर प्राप्त 144 आवेदनों का मौके पर ही आदेश जारी कर निराकरण कराया। साथ ही स्वास्थ्य मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। हितग्राहियों को लाखों रुपये की स्वीकृति और योजनाओं का लाभ हितग्राही मौके पर हुए लाभांवित, रामकृपाल लोधी को मिली व्हीलचेयर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय पेंशन के तहत 59 व्यक्तियों को 35 हजार 400 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। संबल योजना के तहत 13 हितग्राहियों के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के 7 प्रकरणों में 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 247 हितग्राहियों और प्रसूति सहायता योजना के 32 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। हितग्राही रामकृपाल लोधी को मौके पर ही निः शक्तजन सहायता योजना के तहत व्हीलचेयर मिली। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner - Chhatarpur News