IGMC और संजौली के बीच प्रतिबंधित मार्ग पर आइडल पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने का कार्य बीते दो हफ्तों से लगातार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर यातायात के सुचारू संचालन के साथ-साथ आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।
👮♂️ यातायात पुलिस द्वारा प्रतिबंधित एवं अनुचित स्थानों पर खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है और वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सभी वाहन चालकों से अपील है कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और यातायात नियमों का पालन कर सुगम यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
#TrafficPoliceShimla #IGMC #Sanjouli #TrafficAwareness
Shimla Urban, Shimla | Sep 1, 2026