भुट्टिको परिसर में सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों, और बुनकरों ने राष्ट्रीय पर्व को बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया
Kullu Times
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती और लाल बहादुर शास्त्री की जंयती के अवसर पर आज भुट्टिको परिसर में सभा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, और बुनकरों ने इस राष्ट्रीय पर्व को बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। सभा अध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी के विचार धारा पर प्रकाश डालते हुए उनके वताए अहिंसा परमोधर्म के मार्ग तथा स्वदेशी आदोलन पर चलने का आहवान किया । उन्होनें कहा कि जब महात्मा गांधी अफ्रीका में वकालत कर रहे थे तो वहॅा पर गोरों द्वारा अश्वेत लोगो पर हो रहे अत्याचार से वे बहुत विचलित हुए और इन अत्यचारों के खिलाफ आवाज उठाई। जब वे हिन्दुस्तान वापस आए तो भारत में अग्रेजों द्वारा किये जा रहे अत्याचारों के खिलाफ देश को एकजुट किया और कई आदोलंन किया जिसका परिणम यह हुआ कि अग्रेंजो को भारत छोड़ना पड़ा ओर देश आज़ाद हुआ।
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सत्य प्रकाश ठाकुर ने उनके स्कूल समय में किये गये संघर्ष को याद किया और उनकी मेहनत, लग्न व ईमानदारी के फलस्वरूप शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने तथा 1965 के पाकिस्तान यु़द्ध में भारत को विजय दिलाई। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भुट्टिको सहकारी सभा आज जिस स्थान पर पहंची है उसके पीछे सभा की आत्मा स्व0 ठाकुर वेदराम को कभी भुलाया नही जा सकता आज उनके आदर्शाे, विचारों, दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप भुट्टिको में सहकारिता की भावना जागृत हुई है जिस कारण सभी अधिकारी,कर्मचारी व बुनकर सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहें हैं। भुट्टिको सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व बुनकरों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प चढ़ाए तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसाध करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेशक मडण्ल के सदस्य इन्द्रादेवी, आत्माराम, मदन लाल सोहन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक किशन ठाकुर, दिनेश ठाकुर सहायक अभियंता अनुज ठाकुर, व अन्य अधिकारी सुरेन्द्र, ओम प्रकाश, , मीर चन्द,, चांद, रामदेव, प्रेम सिंह,, मीना देवी, शाती देवी, दर्शना देवी, गोपाल, विनय, लेखराज, मीर चन्द, , महिन्द्र सिह, मनी राम व बुनकर सदस्य मौजूद रहें।
Kullu, Kullu | Oct 2, 2026