कालपी: पूर्व प्रधानाचार्य ज्योति नारायण को मंगरौल पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में ध्वजारोहण के दौरान मिला डीजीपी स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मंगरौल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रधानाचार्य एवं डीआईजी संतोष कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण के बाद प्रधानाचार्य ने पुलिसकर्मियों को मिष्ठान्न वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।