Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
adarshmishra6388
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
*शाहजहांपुर में थाने के सामने युवकों के दो गुट भिड़े:* लाठी-डंडे और बेल्ट चले, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, थाना तिलहर क्षेत्र की घटना https://dainik.bhaskar.com/HeVo1H1qE5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ रूट एवं पुलिस प्वाइंट्स का निरीक्षण शाहजहांपुर - श्रवण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली एवं थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट्स, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों को चेक किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ियों की आवाजाही तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
👉#श्री शिव महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत शाहजहांपुर। खिरनी बाग रामलीला मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12वें वर्ष श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से सायं चार बजे ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के तट पर पहुंची, जहां विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।कथा स्थल पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास परम पूज्य संत प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस एवं व्यास पीठ का पूजन जेल अधीक्षक जेपी तिवारी तथा मुख्य यजमान हरि शरण बाजपेई एवं उनकी पत्नी सीमा बाजपेई ने किया। इसके बाद विधिवत श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कराया गया।प्रथम दिन हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाबा विश्वनाथ मंदिर से राजकीय क्रीड़ा स्थल खिरनी बाग रामलीला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। शोभायात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए खन्नौत नदी पहुंची, जहां पूजन के बाद रामलीला मैदान में इसका समापन हुआ।आयोजकों के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा 16 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक सुनाई जाएगी। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, डॉ. विजय पाठक, दीपक शर्मा, अशोक गुप्ता, उद्योगपति पुवायां मुनेश्वर सिंह, विश्व मोहन बाजपेई, नीरज बाजपेई, दिनेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, विष्णु मिश्रा, अक्षय तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
Shahjahanpur : समाजसेवी संजय गुप्ता की ओर से विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का बर्फ से भव्य श्रृंगार... ==दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर Sanjay Gupta- Pipe wale
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
- Shahjahanpur News