वेटिंग एरिया में बुजुर्ग दंपत्ति पर पड़ी सीएम की नजर, खुद पहुंचकर जाना हालचाल
शिलाई से उपचार के लिए चंडीगढ़ आए थे बुजुर्ग, हिमाचल भवन प्रशासन को देखभाल के दिए निर्देश
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उपचार के लिए पहुंचे सिरमौर जिला के शिलाई के एक बुजुर्ग दंपत्ति का कुशलक्षेम जाना। दिल्ली रवाना होने से पहले जैसे ही मुख्यमंत्री हिमाचल भवन पहुंचे, उनकी नजर वेटिंग एरिया में खड़े बुजुर्ग दंपत्ति पर पड़ी।
बुजुर्गों को देखकर मुख्यमंत्री खुद उनके पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने दंपत्ति से उपचार और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन प्रशासन को निर्देश दिए कि बुजुर्ग दंपत्ति का पूरा ख्याल रखा जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री की इस सहज पहल ने यह संदेश दिया कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी जरूरतमंद लोगों की परेशानी और सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता में है। शिलाई से उपचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति के प्रति मुख्यमंत्री की आत्मीयता और संवेदनशीलता की यह पहल चर्चा में रही।