*भाजपा की पंचायतराज चुनावों को लेकर तैयारी बैठक आयोजित*
*भाजपा ने सदैव किसान, किसानी और उनके काम की चिंता की है - अरुण चतुर्वेदी*
*चौथे इंजन की सरकार बनाकर गांवों में विकास की रेल दौड़ानी है - चतुर्वेदी*
*संगठन प्रथम की भावना के साथ एकमुखी होकर कार्य करे कार्यकर्ता - मेवाड़ा*
भीलवाड़ा( रमेश चंद्र डाड)जिले में होने वाले पंचायतराज चुनावों की तैयारियों को लेकर अजमेर संभाग पंचायतराज चुनाव प्रभारी एवं वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक ली। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायतराज चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक गोपीचंद मीणा, जब्बरसिंह सांखला, उदयलाल भडाना, लालाराम बैरवा, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, रामपाल शर्मा, अनिल बल्दवा भी मंचासीन रहे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने सदैव किसान, किसानी और उनके काम की चिंता की है। जहां एक ओर किसानों को समृद्धि के लिए किसान सम्मान निधि की घोषणा की गई, वहीं राज्य में खाद और बीज की सप्लाई में केंद्र ने कोई कमी नहीं आने दी। यही नहीं, किसानों की मांग पर आज राज्य सरकार 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करा रही है।
*कांग्रेस ने कोरी बातें की, भाजपा ने योजनाएं धरातल पर उतारी*
चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कोरी बातें करने का काम किया, जबकि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं को भाजपा सरकार ने धरातल पर उतारा। आजादी के बाद इतिहास में पहली बार राज्य सरकार द्वारा जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए इतना बड़ा फंड जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनाज के व्यापार के लिए मंडियां विकसित की गई तो फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि का काम भी भाजपा शासित सरकार ने किया है। कृषि को तकनीक से जोड़कर किसानों को फायदा पहुंचाने की पहल केंद्र सरकार ने की। ड्रोन तकनीक और ऑनलाइन डेटा संकलन इसके बड़े उदाहरण है। यही नहीं, ग्रामीण सड़कों के विकास, हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना में निरंतर सुधारीकरण और विकास जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है।
*16 पंचायत समितियों और 45 जिला परिषद वार्डो को कांग्रेस मुक्त करना है*
उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत राज चुनावों में चौथे इंजन की सरकार बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रेल दौड़ानी है। जिले की सभी 16 पंचायत समितियों, 45 जिला परिषद वार्डो को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता ले और ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को आमजन के बीच रखे। उन्होंने पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डो में लगाए प्रभारी, समन्वयकों से आह्वान किया कि अपने अपने क्षेत्र में जाकर सर्वे करें और आपसी संवाद और रायशुमारी के बाद योग्य आवेदकों की सूची जिला नेतृत्व तक तुरंत पहुंचाएं।
*निकाय चुनावों के बाद पंचायतीराज चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे- मेवाड़ा*
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा के अनुरूप संगठन प्रथम की भावना के साथ एकमुखी होकर पंचायतराज चुनाव में कार्य करे। निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पंचायतराज चुनावों में भी भाजपा को जीत का परचम फहराएगा। उन्होंने पंचायत समिति और जिला परिषद वार्डो में नियुक्त प्रभारियों और समन्वयकों से दो दिन में आवेदकों से फार्म एकत्र कर कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह ने कहा कि जिले में लंबे समय से चली आ रही भाजपाई जिला प्रमुख की परंपरा को इस बार भी बनाए रखना है। सभी पंचायत समितियों में भी भाजपा के प्रधान बनाने का लक्ष्य बनाएं।
*जहाजपुर के कांग्रेस नेता बनवारी शर्मा ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*
बैठक के अंत में जहाजपुर क्षेत्र से कांग्रेस नेता बनवारी शर्मा ने 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अजमेर संभाग पंचायत चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायतराज चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।