जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में लोक शिकायत एवं आरटीपीएस के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई संपन्न आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपीलों की सुनवाई जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका द्वारा की गई।सुनवाई के दौरान मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए गए: - आज कुल सात लोक शिकायतों के मामलों पर विस्तृत सुनवाई की गई।अंचल स्तरीय मामले: इनमें से एक मामला रजौन अंचल तथा एक मामला फुल्लीडुमर अंचल से संबंधित था। अंचल अधिकारी के द्वारा समर्पित प्रतिवेदन पर भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, बांका से मंतव्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया| चार मामलों में अपीलार्थी अनुपस्थित थे ऐसे मामले में अपीलार्थी को पक्ष रखने का अवसर दिय गया साथ ही निदेशित किया गया कि अपीलार्थी सुविधानुसार अपने प्रखंड कार्यालय से भी विडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ सकते है | 2. बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत प्रगतिआरटीपीएस द्वितीय अपील: लोक सेवाओं के अधिकार के तहत आज द्वितीय अपील के एक मामलों की भी सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आवेदकों ने लिखित रूप से सूचित किया कि द्वितीय अपील दायर होने के बाद विभाग द्वारा उन्हें वांछित प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है।
62 views | Banka, Bihar | Aug 14, 2026