बहराइच: एआरटीओ टीम ने दिखाई इंसानियत, ई-रिक्शा पलटने से घायल 5 लोगों को त्वरित कार्रवाई कर पहुंचाया अस्पताल
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ओर जहां सड़क हादसे की खबर सामने आई है, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग के अफसरों की संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली है। रिसिया तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा पलटने से मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे को देखते ही मौके पर मौजूद एआरटीओ की टीम ने बिना वक्त गंवाए सभी घायलों को अपने ही वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते सभी का इलाज शुरू हो सका।
दरअसल, यह पूरा मामला जनपद बहराइच के रिसिया तिराहे का है। 30 अगस्त को यहां एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान चेकिंग स्थल से कुछ ही दूरी पर एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ई-रिक्शा पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में सवार मासूम बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देखते ही चेकिंग कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए सभी घायलों को अपने सरकारी वाहन में बैठाया और तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाया।
प्रवर्तन दल की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के कारण घायलों को समय से डॉक्टरी इलाज मिल सका। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी की भी जान को कोई खतरा नहीं है।
अस्पताल पहुंचाने के बाद भी अधिकारियों ने घायलों और उनके परिजनों का पूरा ध्यान रखा, उनसे मिलकर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता प्रदान की। अफसरों के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
Arto Bahraich Arto Balrampur Arto Orai Jalaun Arto Sultanpur #artofinstagram #artofvisuals RTO Basti - Regional Transport Office, UP Rto Gonda Rto Gorakhpur RTO Jhansi RTO Lucknow RTO Gonda - Regional Transport Office, UP