गैप सागर की पाल पर तोड़फोड़, गमले तोड़े; ‘आई लव डूंगरपुर’ बोर्ड भी क्षतिग्रस्त
डूंगरपुर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गैप सागर झील की पाल पर असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। झील परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए रखे गमलों को तोड़ दिया गया, जिससे मिट्टी और कचरा घाट व सीढ़ियों पर फैल गया। इसके अलावा शहर की पहचान बने ‘आई लव डूंगरपुर’ सेल्फी पॉइंट बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त किया गया। केयरटेकर देवीलाल ने घटना की सूचना नगर परिषद प्रशासन को दे दी है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Dungarpur #GapSagar #DungarpurNews #RajasthanNews #VagadNews BreakingNews