सज्जनगढ़ में दर्दनाक हादसा: सोते समय दो भाइयों को सांप ने डंसा, 12 वर्षीय अनूप की मौत, बड़ा भाई अस्पताल में भर्ती
बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के मेराणा गांव में सोते समय दो सगे भाइयों को जहरीले सांप ने डंस लिया। हादसे में 12 वर्षीय अनूप की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय बड़ा भाई अंकित एमजी अस्पताल में भर्ती है। घटना बुधवार रात करीब 3 बजे की है। सांप के डंसने के बाद अंकित ने परिजनों को जानकारी दी, लेकिन अनूप समय पर नहीं बता सका। तबीयत बिगड़ने पर उसे सज्जनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से बांसवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
#Sajjangarh #Banswara #SnakeBite #RajasthanNews #BreakingNews DungarpurNews