दो नाबालिग लड़कियां एक साथ लापता, अपहरण का केस दर्ज
दिगौड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राई से 16 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां एक साथ लापता हो गईं। 3 अक्टूबर को दोनों खेत में उड़द काटने की बात कहकर घर से निकली थीं, देर शाम तक नहीं लौटीं।
परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, पता नहीं लगा तो दिगौड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने अज्ञात पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर तलाश के लिए टीम गठित की है #अत्याचार #ब्रेकिंग_न्यूज़_मध्य_प्रदेश_एक्सप्रेस_न्यूज़_लाइव_टीकमगढ़ @ravi_pathak_ @jansamparktikamgarh @jansamparkmp