नवाबगंज: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजपुरा में ग्राम समाज की आबादी भूमि पर अवैध कब्जे और खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 203 की करीब 0.120 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे कई लोगों को बेच दिया गया।ग्रामीणों के मुताबिक जमीन के एक हिस्से पर पक्का निर्माण भी कराया जा रहा है।