करगहर: परानडिहरा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही किशोरी को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
सासाराम-चौसा पथ पर डिभिया परानडीहरा बस स्टैंड के समीप सड़क पार करने के दौरान एक किशोरी को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान परानडीहरा गांव निवासी अजय राम की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिया कुमारी बस से उतरने के बाद अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति