प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17.08.2026 जिला रोहतक
एएसपी ने सडक सुरक्षा को लेकर स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य के साथ की मीटिंग
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का प्रथम चरण 31 अगस्त 2026 को
प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति समाज में जागरूकता लाना हमारी जिम्मेवारी : एएसपी आयुष यादव
एएसपी आयुष यादव ने प्रशनोतरी प्रतियोगिता के होने वाले आयोजन को लेकर मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान जिला मे स्थित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य ने हिस्सा लिया। मीटिंग मे आर.टी.ए श्री विरेन्द्र ढुल, डीओ, खण्ड व उप खण्ड के शिक्षा अधिकारी, प्रभारी थाना यातायात पूर्व, प्रभारी थाना यातायात पश्चिम, प्रभारी थाना हाईवे, स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य, संचालकों मौजूद रहे। एएसपी ने मीटिंग मे मौजूद स्कूल/कॉलेज के प्राचार्या, संचालकों को सड़क सुरक्षा बारे संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा लेते है। आगे उन्होने कहा कि जिला रोहतक मे 613 सरकारी/प्राईवेट स्कूल व 16 कॉलेज मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है जिस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशनोतरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शुरु से ही यातायात नियमों बारे अवगत कराना है तथा यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक करना है।
उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमो के प्रति समाज मे जागरुकता लाना हमारी जिम्मेवारी है। बच्चों को बचपन से यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरुक व प्रोत्साहित करना होगा। हम सभी को स्कूल, अध्यापक, माता-पिता, प्रशासन को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को मकसद बच्चो को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा बारे जागरुक करना व उनका महत्व बताना है। प्रत्येक बच्चा को यातायात नियमों के बारे में पता हो तथा पालन करे। प्रशनोतरी प्रतियोगिता की किताब को सबसे पहले प्राचार्य व अध्यापक स्वंय पढ़े तथा अमल करे। आप सभी अपने आपकों छात्रों के सामने एक रोल मॉडल के रुप में पेश करे। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन दृढ़ता से करे। पुलिस का मकसद है कि हमारे देश के बच्चो व नागरिकों का खून सड़क पर ना बहें।
उन्होने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का पहला चरण दिनांक 31 अगस्त सोमवार को स्कूल स्तर पर आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में जिला में स्थित सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों/कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे। जिसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया जायेगा। दूसरे चरण मे वो छात्र हिस्सा लेगे जिन्होने प्रथम चरण मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया हो। प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें आन लाईन स्कूलों में वितरण कर दी गई है। प्रथम चरण ओपन बुक प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेने वाले छात्र पुस्तक की सहायता लेकर सवालों को हल कर सकते है। परीक्षा का समय एक घण्टा होगा। सभी स्कूलों में एक समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी स्कूल प्राचार्य/संचालक अपने-2 स्कूल में परीक्षा का आयोजन करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी प्रभारी थाना अपने-2 ईलाके में स्थित स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेंगे। रोहतक पुलिस द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच चरण मे आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चार लेवल है। प्रथम स्तर कक्षा तीसरी से 5वीं, दुसरा स्तर कक्षा 6ठीं से 8वीं, तीसरा स्तर कक्षा 9वीं से 12वीं तक एवम चौथा स्तर कॉलेज का होगा। दूसरा चरण ब्लाक लेवल, तीसरा चरण जिला स्तर, चौथा स्तर रेंज स्तर व पांचवा राज्य स्तर पर आयोजित होगा। रोहतक पुलिस द्वारा सभी छात्रों को बुक उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक चरण मे लिखित परीक्षा होगी जिसमें क्वींज कम्पीटीशन होगा।
Uklana, Hissar | Aug 17, 2026