कोरबा जिला अस्पताल में 8 माह की गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में देरी और समय पर उचित रेफर नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला को तीन दिनों तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया गया, जबकि सिजेरियन और सोनोग्राफी की मांग भी की गई थी।
परिजनों ने रात के समय डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने और समय पर हायर सेंटर रेफर नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया है।
मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. आदित्य सिसोदिया को जांच अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, डॉ. सिसोदिया के मुताबिक महिला को तीन दिनों तक उचित इलाज और निगरानी दी गई। लेबर रूम में शिफ्ट किए जाने के समय बच्चे की धड़कन नहीं थी। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ी और घबराहट व पलपिटेशन के बाद उसकी मौत हो गई।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।
#korba #chhattisgarhupdate24 #viral #chhattisgarh #healthdepartmentchhattisgarh
Korba, Korba | Sep 30, 2026